कुरुक्षेत्र। परिवार पहचान पत्र का डाटा वेरिफिकेशन शिविर में डाटा संबंधित त्रुटियों को ठीक कर
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार के निर्देश पर नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र का डाटा वेरिफिकेशन और अपडेशन करने के लिए 14 जून से चलाए जा रहे विशेष शिविरों का शनिवार को समापन हो गया। यह शिविर खंड स्तर पर व नगर पालिका क्षेत्रों में आयोजित किए गए। करीब सप्ताह भर तक चले इन शिविरों में कुल 392 शिकायतें पहुंची, जिनमें से 108 का समाधान किया गया तो 284 लंबित रही। ये शिकायतें निपटाने के लिए प्रक्रिया में लाई गई।
यह शिविर नगर परिषद कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय तथा प्रत्येक ब्लॉक के करीब 10 गांवों में आयोजित किए गए। इन शिविरों में परिवार पहचान पत्र से संबंधित अगर किसी की आय में बदलाव करना था, शादी के बाद अपनी बेटी का नाम परिवार पहचान पत्र से कटवाना था, अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर नाम कटवाना था सहित परिवार पहचान पत्र से संबंधित कई कार्य किए गए। इसके अलावा फैमिली आईडी की वेरिफिकेशन का भी कार्य किया गया। इसके बाद प्रार्थी को फैमिली आईडी का प्रिंट निकालकर, उस पर साइन करके उसे अपलोड भी किया गया।
शिविरों का आमजन को मिला बड़ा फायदा : डॉ. वैशाली
अतिरिक्त जिला उपायुक्त डॉ वैशाली शर्मा का कहना है कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर लगाए गए इन शिविरों का आमजन में भरपूर फायदा उठाया है। अधिकतर शिकायतें परिवार पहचान पत्र से संबंधित ही रही। लंबित रही शिकायतें भी प्रक्रिया में लाई गई है और उनसे संबंधित अड़चने दूर करने के संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।