कुरुक्षेत्र। यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में यूपीएससी की नि:शुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा मीडिया छात्र संघ और भारतीय मीडिया केंद्र हरियाणा द्वारा आयोजित की गई। संघ का मूल उद्देश्य जरूरतमंद और योग्य उम्मीदवारों को चंडीगढ़ स्थित संकल्प कोचिंग संस्थान में मुफ्त यूपीएससी कोचिंग प्रदान करके उनकी सहायता करना है। नरेंद्र सिंह पीआरओ सीएम शिकायत प्रकोष्ठ और मीडिया छात्र संघ के निदेशक और उनकी टीम ने कॉलेज का दौरा किया और प्रवेश परीक्षा आयोजित की, जिसमें 39 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयनित 20 प्रतिभागियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चंडीगढ़ बुलाया जाएगा, जोकि संकल्प कोचिंग संस्थान चंडीगढ़ में होगा। इन छात्रों में से 10 छात्रों को यूपीएससी के लिए मुफ्त कोचिंग के लिए चुना जाएगा। प्राचार्य डॉ. कुशल पाल ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।