फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल अवशेषों में आग लगाने पर पर 372 लोगों का किया चालान, नौ लाख 25 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
धान कटाई सीजन के दौरान फसल अवशेषों में आग लगाने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। फसल अवशेषों में आग लगाने पर प्रशासन की ओर से 372 लोगों का चालान किया गया। इस दौरान लोगों पर नौ लाख 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

हरसेक के माध्यम से 292 और अन्य 181 माध्यमों से 473 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचनाएं प्रशासन तक पहुंची। इन सूचनाओं के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया तो 373 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की पुष्टि हुई और जिसमें से एक नॉन एग्रीकल्चर भूमि पर आग लगी मिली तथा 100 जगहों का पता नहीं लग पाया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए न केवल किसानों को सरकार की योजना के प्रति जागरूक किया और साथ में ही 372 लोगों का चालान कर नौ लाख 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। दो मामले में अभी कार्रवाई की जा रही है।
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि किसानों को लगातार फसल अवशेष प्रबंधन करके सरकार की योजना का लाभ लेने तथा फसल अवशेषों में आग न लगाने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस विषय को जन आंदोलन का रूप दिया जा रहा है और इस विशेष जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इतना ही नहीं हजारों लोगों को इन कार्यक्रमों के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों का प्रबंधन करने पर सरकार द्वारा 5473 किसानों के खाते में 4 करोड़ 42 हजार 490 रुपए की राशि जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें