फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 36 लोगों ने लिए स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ

विज्ञापन
पिहोवा। ​शिविर में मरीजो की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
पिहोवा। लोगों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से सांसद नवीन जिंदल की ओर से चलाई गई मेडिकल वैन गांव बिलोचपुरा और वार्ड तीन डेरा बाजीगर में पहुंची। इन दोनों गांवों में डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों का चेकअप करने के बाद उन्हें नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। बिलोचपुरा गांव में 18 लोगों को दवा देने के साथ दो मरीजों लैब टेस्ट किए गए। जबकि डेरा बाजीगर 14 मरीजों की ओपीडी के साथ दो लैब टेस्ट हुए। कुल 36 लोगों तक नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया गया। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लेकर चल रहे हैं, उसमें सांसद नवीन जिंदल ने 2035 तक लक्ष्य प्राप्ति का जिम्मा उठाया है। सांसद का प्रयास है कि 2035 तक अपने संसदीय क्षेत्र को शिक्षा, चिकित्सा, विकास एवं रोजगार में अव्वल रहकर प्रधानमंत्री मोदी के विजन में सहयोगी बने। इसी के चलते उनके द्वारा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी योजनाएं चलाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें