संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में मंगलवार को समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता ने क्रिड और अन्य विभागों से संबंधित 38 समस्याओं को सुना। इनमें से 36 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर शेष समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। इस विषय को गंभीरता के साथ लेना है और लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद समाधान भी करना है। प्रशासन की तरफ से रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।