कुरुक्षेत्र। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठग ने एक महिला के साथ 34 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। ठग ने दो बार में यह राशि निकाली है। आरोपी ने अगले दिन भी उसे कॉल करके ओटीपी पूछा था।
थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में गीता गुप्ता ने बताया कि चार दिन पहले दोपहर करीब सवा दो बजे उसके पास अनजान नंबर से महिला का कॉल आया था। उस महिला ने खुद को बैंक की कर्मचारी नेहा शर्मा बताया था। उसने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर दिया था। इस दौरान उसने उसे बातों में उलझा कर उससे ओटीपी पता कर लिया। उसके बाद आरोपी ने उसके अकाउंट से 24, 312 और 9,928 रुपये निकाल लिए। आरोपी ने अगले दिन भी फिर से कॉल करके ओटीपी मांगा, मगर उसने ओटीपी नहीं दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।