धोखाधड़ी करते हुए पटवारी के खाते से 34 हजार 340 रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में पटवारी के पद पर तैनात नितिन कुमार ने कहा कि उसका इंडसइंड बैंक का क्रेडिट कार्ड बना हुआ है। उसके बिना ओटीपी नंबर दिए ही किसी व्यक्ति ने 34 हजार 340 रुपये उड़ा लिए हैं। शिकायत में कहा गया कि उसके पास 2 बार एक मोबाइल नंबर से कॉल आई और ओटीपी मांगा, लेकिन उसने नहीं दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद