फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद का पुतला फूंक लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में जवानों के शहीद होने के रोषस्वरूप युवाओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस घटना से क्षुब्ध लोगों ने कांग्रेस नेता संदीप गर्ग के नेतृत्व में एकजुट होकर सब्जी मंडी में पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। यहां उन्होंने आतंकवाद एवं पाकिस्तान के पुतले को आग के हवाले किया गया। मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गर्ग ने कहा कि इस विपदा की घड़ी में सारा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है। इसलिए पीएम भी 44 जवानों की शहादत का बदला लें। इस घटना में देश ने 44 बेटों को खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। अब निंदा करने का नहीं बल्कि बदला लेने का समय है। इसलिए केंद्र सरकार आतंकवाद के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करे कि फिर आतंकवादी इस देश पर बुरी नजर न उठा सकें। लाडवा क्षेत्र की जनता ने संकल्प लिया कि वह आतंकियों की घिनौनी हरकत का बदला लेने के लिए हर तरह का सहयोग देश को देने को तत्पर हैं। इस अवसर पर सब्जीमंडी के प्रधान तेजपाल, अश्वनी शर्मा, धर्मपाल मंगला, सोमनाथ भगत, अमन अठवाल, सागर, नीरज पपनेजा, मनजीत सिंह, रिंकू सैनी, सुरेश अरोड़ा, प्रदीप सैनी, हरिचंद अरोड़ा, सतीश सैनी, प्रदीप शर्मा, भोला आढ़ती, चंद्रभान, प्रवीन एवं अंग्रेज पंजेटा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें