पिहोवा। गत दिवस गांव हरिगढ़ भौरख में रात के समय घर में घुसकर दंपती से मारपीट कर उन्हें घायल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी गुरदीप व प्रदीप को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि गत वीरवार को महिला बीना रानी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि बुधवार की रात वह अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद बैठे हुए थे। तभी गांव के ही गुरदीप व प्रदीप बाइक पर उनके घर आए और उनसे बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन दोनों ने उन्हें हमला कर घायल कर दिया था। शोर सुनकर जब आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तभी दोनों हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपी गुरदीप व प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत ने न्यायिक हिरासत मेें भेज दिया है।