अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने दवाई लेने आए एक बुजुर्ग के तीन हजार रुपये लौटाकर यह साबित कर दिखाया है। गत चार दिनों पहले गांव बोड़ी वासी करीब 95 वर्षीय बुजुर्ग करनैल सिंह मलिक मेडिकल हाल पर दवा लेने आया था। वह दवा के पैसे देने लगा तो उसके कपड़े में लिपटे हुए तीन हजार रुपये नीचे गिर गए। तभी एक युवती की नजर इन रुपयों पर पड़ी और उसने मैनेजर देवराज को उठाकर दिए, लेकिन तब तक बुजुर्ग वहां से जा चुका था। मेडिकल हाल के मैनेजर देवराज ने उसी दिन से उक्त बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी और शनिवार को उसने उसका पता लगाया। इसके बाद वहां पहुंच उसकी राशि दी तो बुजुर्ग की आंखों में आंसू निकल पड़े।