फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिक मूल्यों का जीवन में होना जरूरी : सर्वजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैतिक मूल्यों का जीवन में होना जरूरी : सर्वजीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य सर्वजीत कौर ने किया। सतीश सिंगला ने बच्चों को नैतिक मूल्यों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इनके आधार पर ही मनुष्य के व्यक्तित्व में सुधार आता है। इस कैंप के माध्यम से बच्चों को नैतिक मूल्यों के बारे में जागरूक करना है। प्रधानाचार्य ने कहा कि कैंप का उद्देश्य बच्चों में नैतिक मूल्य पैदा कर उन्हें समाजसेवा कार्य करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहिए। इस अवसर पर राजीव भाटिया, कुसुम कौशल, लीना भारद्वाज, विनोद गर्ग, संजीव भांवरा, विनय, रमेश शर्मा, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें