फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में फांसी लगाकर युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र।
गांव रतगल वासी एक युवती का शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही पु लिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भेजा गया है,जहां मंगलवार को युवती का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। बहरहाल जांच पड़ताल जारी है। समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच जारी थी। सेक्टर-सात पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार गांव रतगल वासी बडके राम की पुत्री रीना का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला था । रीना के बड़े भाई रिशु ने बताया कि रीना किसी बात को लेकर पड़ोस की एक महिला के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था । मृतका के भाई ने अंदेशा जताते हुए कहा कि इसी विवाद से आहत होकर रीना ने घर मे दरवाजे की कुंडी लगाकर पंखे पर चुन्नी बांध कर फांसी लगा ली। मृतका के भाई के मुताबिक उन्होंने घर के कमरे का दरवाजा तोड़ा तो भीतर उसकी बहन पंखे से बांधी गई चुन्नी में फांसी फंदे में लटकी हुई थी। मृतका का परिवार गांव रतगल में किराये के मकान में रह रहा है। इसी गांव में उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं,जब कि मृतका रीना भी घर में साफ सफाई का काम करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें