फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सरकार युवाओं से छीन रही है रोजगार: दीप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी सरकार युवाओं से छीन रही है रोजगार: दीप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
इनसो युवा नेता दीप सांगवान ने कहा कि बीजेपी सरकार ने युवाओं को नौकरी देने का वादा कर सत्ता हासिल की थी। अब सरकार युवाओं को नौकरी देना तो दूर की बात अधिकतर विभागों को निजी कर युवाओं से रोजगार छीन रही है। वे गांव मेघा माजरा में इनसो कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में युवाओं का भविष्य अंधेरे में दिखाई दे रहा है। इसके अलावा सरकार किसानों के खिलाफ नीतियां बना कर किसान विरोधी होने का प्रमाण दे रही है। दादूपुर नहर को बंद करना इस बात का सबूत है कि सरकार किसानों के हितों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि इनसो लगातार कार्यकर्ताओं को अपनी साथ जोड़ कर समाज को जागरूक करने में लगी हुई है। इस मौके पर प्रवीन कुमार, अरविंद कुमार, सूरज, संदीप सिंह, हनी, गोल्डी, हरविंद्र कम्बोज, हरविंद्र, अमरीक सिंह, अजय, अनिल कुमार, सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें