अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
डीएवी कॉलेज में देशभक्ति विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलाकार गोगा सिंह ने देश प्रेम के गीतों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। प्रिंसिपल डॉ. कामदेव झा ने कहा कि देश के सच्चे आदर्श वे जवान हैं जो अपना घर परिवार छोड़कर सीमाओं पर सीना तानकर दुश्मन की गोलियों का सामना करने के लिए खड़े है और वो किसान इस देश की शान है जो खुद का पेट काटकर इस देश के लिए रोटी पैदा कर रहे है। गोगा सिंह ने छात्रों को मिमक्री के टिप्स दिए। पंजाबी विभाग के छात्रों ने मां बोली पंजाबी में देश प्रेम के गीतों से पंजाब के योगदान को सामने रखा। मोहम्मद रफी की याद में गीत याद ना जाए उन बीते दिनों की, ने खूब समा बांधा। इस मौके पर प्रो. अजय मोहन, सुनील गौरी, डॉ. सुरेंद्र शर्मा सहित स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।