फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्टिलाइजर्स व पैस्टीसाईडज डीलर एसोसिएशन की बैठक हुई संपन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्टिलाइजर्स व पेस्टीसाइडज डीलर एसोसिएशन की बैठक संपन्न
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। फर्टिलाइजर्स व पेस्टीसाइडज डीलर एसोसिएशन की बैठक निजी पैलेस में संपन हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी कुमार सिंगला ने की। इस मीटिंग के दौरान खाद व दवाई विक्रेताओं को आने वाली परेशानियों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी सिंगला ने कहा कि यदि कोई ग्राहक किसी दुकानदार की बकाया रकम नहीं देता व अन्य दुकान से सामान उठाना शुरू कर देता है तो अन्य दुकानदार उस ग्राहक को सामान नहीं देगा। बैठक में हर महीने के अंतिम रविवार को सभी दुकानें बंद रखने केे बारे में भी चर्चा की गई व आगामी बैठक में निर्णय लेने पर विचार किया गया। इस अवसर पर सचिव रोहताश सैनी, महेश कुमार, श्याम लाल सिंगला, अशोक अरोड़ा, संजीव सैनी, मदन लाल जुनेजा, अनिल सैनी, अजैब सिंह, बलकार सिंह व अन्य डीलर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें