अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हैफेड ने प्रशासन के आदेशानुसार सूरजमुखी फसल की खरीद के लिए गांव अनुसार शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार 18 जुलाई को शाहाबाद खंड के 4 गांवों के किसानों की फसल खरीदी जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि 18 जुलाई को शाहाबाद खंड गांव हल्दाहेड़ी, बिजड़पुर, सुरखपुर, ढल्ला माजरा के किसानों की फसल को खरीदा जाएगा। प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही शाहाबाद अनाज मंडी में अपनी फसल को लेकर आएं। इसके अलावा किसान को अपने साथ पटवारी या तहसीलदार से गिरदावरी की खाता-खतौनी की सत्यापित प्रति, बैंक खाता नंबर, बैंक का आईएफएसी कोड नंबर की प्रति और आधार कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, राशन कार्ड या वोटर कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र की प्रति भी लानी होगी।