फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाईकिल जलाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद (ब्यूरो)। शाहाबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल जलाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में रावलखेड़ी निवासी विजय कुमार ने कहा है कि वह अपने काम से कसेरला गांव गया हुआ था कि उसे फोन पर सूचना मिली कि परवीन व उसके परिवार के सदस्यों ने उनके घर के बाहर गली में आकर परिवार वालों के साथ गाली गलौच की है जिस पर वह गांव पहुंचा। उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़ी कर दी। इसी बीच परवीन कुमार गुस्से में आया और उसके सिर में ईंट मार दी। जिस पर वह चोटिल हो गया और घर के अंदर चला गया। वह लगातार गालियां दे रहा था और थोड़ी देर में परवीन कुमार ने उसकी मोटरसाइकिल को गली में डालकर आग लगा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें