अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से जिले में हर्बल पौधे लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने बताया कि अभियान की शुरुआत प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए चलाए गए अभियान को सफल बनाने के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को विभाग के सभी अधिकारियों की मासिक बैठक में भी निर्देश दिए गए है कि वे अपने-अपने औषधालय में उपलब्ध स्थान में हर्बल पौधे लगाएं। ताकी वातावरण को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ इन औषधीय पौधों का मरीजों के इलाज में भी प्रयोग किया जा सके।