शाहाबाद। कस्बे में 2 जुलाई को पोलियो भगाओ अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत जीरो से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएंगी। एसएओ डॉ. रविन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता 3 व 4 जुलाई को घर घर जाकर दवा पिलाएंगे। उन्होंने बताया कि शाहाबाद व आसपास के क्षेत्र में 33 बूथ बनाए गए हैं तथा प्रत्येक बूथ के लिए एक टीम गठित की गई है।