कुरुक्षेत्र। हरियाणा चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से एक निजी होटल में शनिवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में विभिन्न उद्योगपतियों व व्यापारियों के साथ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अशोक निझावन ने भी शिरकत की। उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों को एमएसएमई से संबंधित उद्योग नीतियों व व्यापारियों को होने वाले लाभ के बारे में अवगत करवाया। सेमिनार में टैक्स बार एसोसिएशन अंबाला के अध्यक्ष जितेंद्र जिंदल ने जीएसटी लागू होने से व्यापार पर पड़ने वाले प्रभावों पर पर चर्चा करते हुए विस्तृत जानकारी दी। चेयरमैन राजेंद्र सिंघल ने भाग लेने पहुंचे व्यापारियों और उद्योगपतियों का जहां स्वागत किया। वहीं सचिव डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। इस सेमिनार में सुदर्शन अग्रवाल, ओ पी खुराना, पराग धवन, ईश्वर सिंगला, रोशन लाल गर्ग, कुलदीप कक्कड़, यशपाल वधवा, नरेंद्र ढींगरा, प्रवीण गर्ग, फतेह चंद गांधी, राजीव वैद्य, केसर सिंह, सुनील कुमार, गौरव सिंगला, मनोज गोयल, नंद किशोर इत्यादि भारी संख्या में उद्योगपति एवं व्यापारी मौजूद थे।