फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जरूरतमंद कन्या के विवाह में दिए 31 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रिंकू बैरागी ने गांव की एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। उन्होंने अब तक 18 कन्याओं के विवाह में अपने निजी कोष से 31-31 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। पंचायत चुनाव से पहले रिंकू बैरागी ने हर जरूरतमंद बेटी के विवाह में 31 हजार रुपये सहयोग का वादा किया था। चुनाव के बाद भी उन्होंने इस संकल्प को लगातार निभाया है, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनावी वादे निभाना बहुत कम लोग जानते हैं। रिंकू बैरागी ने कहा कि बेटियां समाज का गौरव होती हैं और उनके सहयोग से परिवारों को खुशी मिलती है। जसपाल वाल्मीकि, अनिल नम्बरदार, राजबीर सिंह, शिव कुमार शर्मा, राज कुमार, किरण पाल और राजेश कुमार ने इस पहल की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें