फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोक कल्याण मेले में 31 लोगों को पीएम स्वनिधि से जोड़ा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  लोक कल्याण मेला में लोगों को जानकारी देते हुए नरेंद्र शर्मा निंदी व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंचला चौक शिव मंदिर में पीएम स्वनिधि योजना व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक लोक कल्याण मेला आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। नगर परिषद के कर्मी अनुराग शर्मा और रानी शर्मा ने इसका आयोजन किया। समाजसेवी नेता नरेंद्र शर्मा निंदी ने शिविर संचालन में विशेष सहयोग दिया। शिविर में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन मिला। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता शिविर आयोजित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि एक से 30 जून तक जिला में लोकनिर्माण कल्याण मेला चल रहा है। इस शिविर के तहत 31 जरूरतमंद लोगों को पीएम स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना से जोड़ा गया। इससे वे 15000 रुपये का ऋण लेने के पात्र बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें