कुरुक्षेत्र। तेजस्विनी पूर्व छात्रा परिषद् कार्यक्रम में संबोधित करती प्राचार्या डॉ. उपासना आहु
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय (डीएन कॉलेज) में तेजस्विनी पूर्व छात्रा परिषद् का वार्षिक सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में 300 से अधिक पूर्व छात्राओं ने भाग लेकर अपने पुराने अनुभव साझा किए। इस सत्र 2026-27 से परिषद् के फंड से 25 हजार रुपये की राशि छात्राओं के कौशल विकास कार्यक्रमों पर खर्च की जाएगी। इन गतिविधियों में पूर्व छात्राओं को रिसोर्स पर्सन के रूप में भी जोड़ा जाएगा। प्राचार्या डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान उसके पूर्व छात्रों से होती है। संवाद