फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमित 29 मरीज हुए ठीक, 14 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित 29 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 14 नये केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6528 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 119098 में से 111771 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि इस जिले से अब तक 119098 में से 111771 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 6933 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 6528 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 105 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कोरोना वायरस के 300 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें