पिहोवा। शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति
पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से चलाई जा रही मेडिकल वैन वीरवार को गांधी नगर और फौजी प्लॉट गुरुद्वारा बाबा मक्खन शाह में पहुंची। शिविर में डॉ. प्रमोद सिंह व डॉ. पूर्ण मल के नेतृत्व में टीम ने 264 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर नि:शुल्क दवाई दी। इनमें से 60 लोगों के मुफ्त लैब टेस्ट भी किए गए। वार्ड नंबर दो की पार्षद मनिंदर कौर के प्रतिनिधि जस्सी मान ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल का विजन है कि आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही महंगी चिकित्सा से उन्हें राहत दिलाने के लिए लोगों को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। वार्ड नंबर 14 फौजी प्लाॅट के पार्षद दलजीत सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की इस पहल का सबसे अधिक लाभ महिलाओं और बुजुर्गों को मिल रहा है। संवाद
पिहोवा। शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। विज्ञप्ति