फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीम गिरने से 26 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अजराना खुर्द में एक युवक पर बीम गिरने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 26 वर्षीय पवन यादव वासी अजराना खुर्द के रूप में हुई। पवन मेहनत-मजदूरी का काम करता था। पिछले 20 साल से वह गांव के ही शिवदेव के पास रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शिवदेव ने थाना झांसा पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि पवन यादव करीब 20 साल से उसके पास ही रह रहा था। पिछले कुछ दिनों से उसके घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। गत दिवस पवन दिवार पर बैठा था। अचानक उसका पांव फिसल गया और वह दीवार से नीचे गिर गया। इसी दौरान दीवार एक बीम पवन के ऊपर आकर गिर गया। पवन ने उस बीम को हाथों से रोकने का प्रयास किया, मगर अधिक वजन होने के चलते बीम उस पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने आसपास के लोगों के साथ बीम को हटाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें