फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक 2500 क्विंटल सरसों की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये जहां एक ओर सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था अपने अपने मोर्चे पर सफलतापूर्वक कार्य कर रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जारी निर्देशों और हिदायतों की अनुपालना में सरसों की खरीद का कार्य अजराना कलां अनाज मंडी में चल रहा है। गेहूं की खरीद का कार्य आगामी 20 अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस संदर्भ में शनिवार को डॉ किरण सिंह ने शाहबाद अनाज मंडी का निरीक्षण किया उन्होंने मार्केट कमेटी व अन्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उपमंडल में सभी व्यवस्थाओं को कार्यरूप में परिणत करने के लिये सभी अधिकारी अपने मोर्चे पर डटे हुए हैं और सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बेहतरीन कार्य करें। उन्होंने कहा कि मंडियों में अपनी फसल बेचने के लिये आने वाले किसानो को सामाजिक दूरी, मास्क पहनना इत्यादि विषयों को लेकर भी जागरूक किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शाहबाद क्षेत्र के किसानों की सरसों की खरीद अजराना कलां मंडी में की जा रही है। मार्किट कमेटी द्वारा किसानों को मंडी में बुलाने की सारिणी निर्धारित मापदंड के तहत बना ली गई है, जिसके अनुसार किसानों को उनके पंजीकृत फोन नम्बर पर सूचना देकर बुलाया जा रहा है। मार्किट कमेटी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानो को ही गेट पास उपलब्ध करवा रही है और खरीद एजेंसी हैफेड उसी आधार पर सरसों की खरीद का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा 4425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों का द्य खरीद की जा रही है। अजराना कलां मंडी में 18 अप्रैल तक 200 किसानों की 2500 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। खरीद का कार्य निर्धारित समय सारिणी के अनुसार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें