कुरुक्षेत्र। जिला प्रशासन की और से सोमवार व वीरवार को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश डाॅ. रमन गुप्ता, एसडीएम अमन कुमार ने शिविर में आई विभिन्न विभागों से संबंधित 26 शिकायतों को सुना और मौके पर ही 25 समस्याओं का समाधान किया। शेष समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संवाद