फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कृषि विपणन की तरफ से बनाई जाएंगी 24 सडकें, खर्च होंगे आठ करोड़ 50 लाख

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधायक सुभाष सुधा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से 24 सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इन सड़कों के निमार्ण के लिए सरकार द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए आठ करोड़ 50 लाख का बजट मंजूर किया गया है। इनमें से प्रथम चरण में 13 सड़कें और दूसरे चरण में 11 सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विभागीय अधिकारियों और एजेंसी को विशेष फोकस रखना होगा। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो तुरंत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि बोर्ड की तरफ से 13 सड़कों के निर्माण पर पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए विभाग द्वारा टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इनमें इंदबड़ी से मुंडाखेड़ा, बगथला से डेरा समसपुर, डेरा बुर्जवाला से डेरा मायाराम, अमीन से इसाकपुर, खेड़ी रामनगर से अनाज मंडी कुरुक्षेत्र, पलवल से सुंदरपुर, घमूरखेड़ी से हंसाला, किरमच रोड से दयालपुर मिर्जापुर, खेड़ी रामनगर से डेरा सयालकोटिया, किरमच से बुडेढ़ा, रावगढ़ से रेलवे स्टेशन, झांसा रोड से बिशनगढ़, समसपुर से कैंथला की सड़क शामिल है।

दूसरे चरण में कुरुक्षेत्र जिले में 13.50 करोड़ की लागत से 31 सड़कों का निर्माण किया जाना है। इनमें थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 11 सड़कें बनाई जाएंगी। इन पर तीन करोड़ 50 लाख का बजट खर्च किया जाएगा। इन सड़कों में तिगरी से फौजी फार्म, तिगरी खालसा से कंवारखेड़ी, किरमच से बारवा, किरमच से साहनी फार्म, किरमच से डेरा बाजीगर, भवानीखेड़ा से बहादुरपुरा, जिरबड़ी से चंद्रभानपुरा, बगथला रोड से डेरा चरण सिंह, कंवारखेड़ी से शादीपुर, हंसाला से गुरुद्वारा रोड और पिंडारसी से पबनावा सड़क का निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें