फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हयूथ स्पोर्ट्स एकेडमी में लगा एक दिवसीय ट्रायल शिविर, 24 खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को लाडवा की यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी में एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 3 से 5 सितंबर को पंजाबी धर्मशाला में होने वाले हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया। कोच चमन लाल ने बताया कि एक दिवसीय ट्रायल में हमारी एकेडमी के लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया और उनमें से 24 खिलाड़ियों का चयन हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियन के लिए किया गया। इस दौरान यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के चेयरमैन जोग ध्यान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान विजय भूषण, उपप्रधान नरेश बंसल, कोषाध्यक्ष अमित बंगा, मुकेश शर्मा, गौरव व अभिषेक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चयनित खिलाड़ियों में जीवेश, रक्षित, रोहन, कबीर, अंशुमन, भारत ,मयंक, तेजपाल, सुखराज सिंह, निशांत कुमार, आर्यन शर्मा, जगदीप सिंह, एकांत, मुकुल सेन, व भारती, मानसी खाकट, मानसी चौधरी, पुष्पिंदर कौर, महक सैनी, समृति, कृष्टि, पूजा प्रजापत व तान्या चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें