फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 23 केस आए सामने 25 ठीक होने पर हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के लगातार बढ़ने केसों के बीच वीरवार को 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 25 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज भी किया गया है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 126 है, जिनमें से 111 मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं, जबकि 15 अस्पताल में दाखिल हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अभी तक लिए गए 757197 सैंपलों में से 728693 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। वीरवार को अलग-अलग स्थानों से कुल 652 कोविड के सैंपल लिए गए हैं, जिसमें आरटी पीसीआर के 479 और रैपिड एंटीजन के 173 सैंपल शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी रेट 98.08 और सैंपल पॉजिटिव रेट 3.63 पर है। अब कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 126 है। वीरवार को 23 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और 25 मरीज को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक 27462 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और 26935 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं तथा 401 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
उधर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेड्यूल जारी किया जा रहा है, जिसके अनुसार आज शुक्रवार को49 स्थानों पर कोरोना वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं 12 से 14 वर्ष के बच्चों को जिले में 31 व 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 50 जगहों पर डोज दी जाएगी। इसके साथ-साथ वायरस की रोकथाम के लिए 27 स्थानों पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए गए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए हैं वहीं 30 स्थान पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को किया डी-नोटिफाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें