कुरुक्षेत्र। शिविर में रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित करते मुख्यअतिथि व आयोजक। स्वयं
कुरुक्षेत्र। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने रक्त की जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना 618वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 22 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने युवाओं से चिकित्सकीय पात्रता के अनुसार नियमित रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और इसकी पूर्ति केवल मानवीय सहयोग से ही संभव है। डॉ. वर्मा ने युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। रक्तदान जैसे सेवाभावी कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे की सुई को ना और रक्तदान की सुई को हां कहने का आह्वान किया।