कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से ऑन-कैंपस प्लेसमैंट ड्राइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य शैक्षणिक ज्ञान को उद्योग की आवश्यकताओं के साथ आजीविका अर्जित रहा। गुरुग्राम से आई टीम ने छात्राओं को प्रक्रिया बताई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने रिलेशनशिप मैनेजर (सीनियर ऑफिसर ग्रेड) के पद, पात्रता, चयन प्रक्रिया और बैंकिंग क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संचार कौशल, ग्राहक प्रबंधन एवं सेल्स अभिरूचि जैसे आवश्यक कौशलों पर भी विशेष बल दिया। चयन प्रक्रिया में समूह चर्चा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल रहे, जो कंपनी के प्रतिनिधियों ने आयोजित किए। प्राचार्या डॉ उपासना आहुजा ने मार्गदर्शन करते हुए छात्राओं को ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने बारे प्रेरित किया। विभिन्न संकायों की 22 छात्राओं का चयन आगामी चरण के लिए हुआ। प्लेसमेंट सेल की संयोजिका रीना नागपाल सहित सभी सदस्याएं मौजूद रहीं।