कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकारियों को अपनी समस्यां बताते आमजन। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। नगराधीश आशीष कुमार ने कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। इतना ही नहीं गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में समस्याएं सुनीं। इससे पहले नगराधीश आशीष कुमार ने क्रिड व अन्य विभागों से संबंधित लोगों की समस्याओं को सुना और 22 शिकायतें निपटाई गई। करीब 15 शिकायतों के निपटान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में अधिकारियों को अपनी समस्यां बताते आमजन। विज्ञप्ति