फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक मखाला ने कृष्ण सोनीपत को कड़े मुकाबले में दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अशोक मखाला ने कृष्ण सोनीपत को कड़े मुकाबले में दी पटखनी
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। महाशिवरात्रि के पर्व पर गांव रामसरन माजरा में दो दिवसीय मेला और कुश्ती दंगल का मंगलवार को धूमधाम से समापन हुआ। सबड़े बड़ी कुश्ती अशोक मखाला एवं कृष्ण सोनीपत के बीच हुई, जिसमें अशोक ने कृष्ण को मात देकर ग्राम पंचायत की सबसे बड़ी झंडी पर कब्जा जमाया। दूसरी मुख्य प्रतियोगिता में अमरनाथ सालवन ने प्रदीप फरल को हराया। दंगल के समापन पर हलका लाडवा विधायक डा. पवन सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे, जबकि अध्यक्षता मार्केट कमेटी बाबैन के चेयरमैन डा. बलदेवचंद ने की। दंगल आयोजक सुरेश सैनी, भाजपा मंडल प्रधान सुरेश कश्यप, कौशल सैनी, तरसेम राय, थाना प्रभारी भूषण दास तथा लछमन सैनी के अलावा अन्य सरपंच एवं पंचों सहित मुअज्ज्जि लोग मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि इलाके में लगने वाला यह दंगल लोगों के मंनोजरन का बड़ा साधन हैं। युवा वर्ग को दंगल से कुश्ती लड़ने की प्रेरणा मिलती है। अखाड़े में मुस्कान, अमरनाथ, प्रदीप, जिले सिंह खानपुर, प्रवीण सिरसल, मोनूइंद्री, सुरेंद्र कैथल, संजू हिमाचल, मोनू मधुबन एवं शीला सहित दूर-दराज के पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें