पिहोवा में शिअद रैली की तैयारियां तेज
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। हरियाणा की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की तैयारी में जुटे शिरोमणि अकाली दल ने पिहोवा में होने जा रही 10 मार्च की रैली को लेकर गतिविधियां तेज कर दी हैं। रैली के मद्देनजर शिअद के वरिष्ठ नेता निरंतर हरियाणा स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों से संपर्क साधे हुए हैं। दल के राष्ट्रीय उपप्रधान एवं पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के मेंबर रघुजीत सिंह विर्क ने हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष शरणजीत सिंह सोथा, जगतार सिंह भिंडर एवं अन्य कार्यकर्ताओं से मंथन भी किया। पिहोवा अनाजमंडी पहुंच रघुजीत सिंह विर्क ने रैलीस्थल की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय पर सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्टी सर्कल पिहोवा प्रधान जगतार सिंह भिंडर, सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, नंबरदार महावीर सिंह, बूटा सिंह संधू तथा परमजीत सिंह छज्जूपुर सहित अन्य मौजूद रहे।