फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर की मंडियों में अब तक की गई 39 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद : काम्बोज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि प्रदेश में अबतक विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा करीब 39 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। खरीद एजेंसियां निर्धारित मापदंड के तहत धान की खरीद कर रही है। धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए, फिर भी किसानों के हित को मद्देनजर रखते हुए जिन ढेरियों में 22 प्रतिशत तक नमी की मात्रा है, उनमें निर्धारित मापदंड के तहत एक प्रतिशत का कट लगाकर किसानों की धान खरीदने के लिए निर्देश दिए गए है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। राज्यमंत्री पिपली अनाजमंडी में औचक निरीक्षण के दौरान किसानों और व्यापारियों से खरीद संबधित विषय को लेकर निर्देश दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि किसानों की बकाया भुगतान के लिए भी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि भुगतान सही समय पर होना चाहिए और लापरवाही बरतने पर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने लाडवा, पिपली, थानेसर और पिहोवा में अनाजमडियों में धान की फसल का औचक निरीक्षण किया और किसानों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी सरकार है। सरकार ने धान ग्रेड ए का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1770 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है, जबकि सामान्य धान का भाव 1750 रुपये प्रति क्विंटल है। इतना ही नहीं किसानों के सामाजिक और आर्थिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने बाजरे का भाव 1950 रुपये प्रति क्विंटल, मक्के का 1700 प्रति क्विंटल जबकि कपास का 5150 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इसके साथ-साथ सूरजमुखी का भाव 5388 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। सरकार द्वारा बढ़ाएं गए समर्थन मूल्यों से किसानों की आर्थिक स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर होगी। किसानों से बातचीत करते हुए उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रबी सीजन 2018-19 के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1840, जौ का समर्थन मूल्य 1440 रुपये, चने का भाव 4620 रुपये तथा सरसों का भाव 4200 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। इस दौरान विधायक सुभाष सुधा, डीसी डॉ एसएस फुलिया, एसडीएम अनिल यादव व किसान और व्यापारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें