फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में काम कर रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव ठसका मीरांजी में एक किसान के यहां काम करने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव ठसका मीरांजी में किसान गुरतेग सिंह के खेतों में एक व्यक्ति कई वर्षों से काम कर रहा था। सोमवार सुबह जब वह खेतों में काम करने गया तो दोपहर तक वापिस नहीं आया। किसान ने खेतों में जाकर देखा तो वह वहां औंधे मुंह पड़ा हुआ था। उसका चेहरा पानी में डूबा हुआ था और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। किसान ने पुलिस को बताया कि उसको कभी-कभी मिरगी के दौरे पड़ते थे। शायद दौरा पड़ने के बाद वह उठ नहीं पाया हो। मृतक का नाम सोनू उर्फ बाबा बताया गया। बताया जाता है कि सोनू को अपने परिवार के बारे में कुछ भी नहीं पता था। किसान उसको पिहोवा के गुरुद्वारे में से लेकर आया था। तब से वह उनके खेतों में काम कर रहा था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें