फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरे छात्रों को वीसी ने दिया फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्टल में फायरिंग के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, शाम होते फिर हथियार लेकर पहुंचे आरोपी
विज्ञापन

वीसी ने दिया फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई करने का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। तीन दिन पूर्व ही केयू के नरहरि हॉस्टल में फायरिंग करने के आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात को लेकर सड़कों पर उतरे छात्रों को वीसी ने दोपहर से पहले भरोसा दिया तो शाम को फिर एक युवक हथियार, देशी कट्टे के साथ हॉस्टल में पहुंच गया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। इन युवकों ने कुछ छात्रों को हथियार दिखाया तो बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए और जमकर हंगामा किया, लेकिन मौके से दोनों युवक फरार हो गए। तीन दिन पहले नरहरि हॉस्टल में फायरिंग के आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रधान विकास बलाही के नेतृत्व में छात्र सड़कों पर उतर आए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। इसके बाद वे वीसी कार्यालय पहुंचे, जहां वीसी डॉ केसी शर्मा को उन्होंने पूरे मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। वीसी ने उन्हें भरोसा दिया कि आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। अभी छात्र इस भरोसे पर शांत हुए ही थे कि देर सांय फिर दो युवक पहुंचे और एक ने हथियार दिखाया तो छात्रों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने जमकर हंगामा किया और सूचना मिलने पर मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ अनिल गुप्ता व थर्डगेट चौकी प्रभारी जयनारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाकर शांत किया, लेकिन छात्रों ने मांग की कि सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द व कड़ी कार्रवाई की जाए। चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें