फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे जीएम ने माली से कराया नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे जीएम ने माली से कराया पार्क का उद्घाटन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नॉर्दर्न रेलवे के जीएम विश्वेश चौबे शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन से मोहड़ी स्टेशन पर पहुंच व्यवस्था संबंधी जायजा लिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों की टीम कुरुक्षेत्र जंक्शन पहुंची। जनसुविधा केंद्र का उद्घाटन स्टेशन प्रबंधक एसएन गुप्ता से कराकर अन्य सुविधाओं और समस्याओं की जानकारी ली। टीम ने कर्मचारी आवास का दौरा कर बाशिंदों से बातचीत की। इसके बाद मंडल परिचालन प्रशिक्षण केंद्र में अधिकारियों को मॉडर्न क्लासेज एवं एलईडी लगवाने के साथ सावधानी बरतने के निर्देश दिए। नवनिर्मित रेलवे पार्क का शुभारंभ माली रामखिलावन से कराकर पौधों में पानी दिया। करीब सवा घंटे के दौरे में जीएम विश्वेस चौबे ने बेहतर व्यवस्था पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए रेलवे स्टेशन मैनेजमेंट को 30 हजार रुपये का ग्रुप अवार्ड भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें