फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सड़क पर इधर-उधर गलत तरीके से खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में सोमवार को पुलिस ने लापरवाह बस, ट्रक और ऑटो चालकों को फटकार लगाई। थाना प्रभारी रमेश जगलान टीम के साथ बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सड़क पर बिना किसी कारण खड़ी प्राइवेट बसों के चालान काटने शुरू कर दिए। इसके अलावा सड़क पर खड़े ट्रकों और वाहन चालकों के चालान भी काटे गए। थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि क्षेत्र की जनता पिछले समय से इन वाहनों से परेशान है, जिनकी शिकायत पर गलत खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। ऑटो चालकों की मनमर्जी और नियमों की अनदेखी भी जाम का कारण बनती है। इसके अलावा ऑपरेशन दुर्गा भी चलाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, मनदीप तथा दीक्षा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें