केयू के सात अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू में सात अधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की और विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए उनसे सुझाव लिए। साथ ही कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सेवानिवृत्त होने वालों में एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. राम प्रकाश ग्रोवर, विश्वविद्यालय शिक्षण महाविद्यालय के एसोसिएट डॉ. बीएस यादव, निर्माण शाखा के सहायक कलम सिंह, सुरक्षा विभाग के सुरक्षा कर्मचारी रमेश त्रिवेदी, संचालन शाखा की पीयन लाजवंती, यूनिवर्सिटी कॉलेज के सीनियर लेक्चर एसिस्टेंट सुरेंद्र सिंह और सेनिटेशन विभाग के हेड स्वीपर कृष्ण कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर केयू शिक्षक संघ के प्रधान डॉ. संजीव शर्मा, सचिव डॉ. नरेश कुमार, केयू गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के महासचिव डॉ. नीलकंठ शर्मा, उप-प्रधान भूषण कुमार, रवि थापा, सामान्य शाखा के अधीक्षक राजेंद्र शर्मा, अमित भटनागर आदि मौजूद थे।