फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश ने किया प्रधानमंत्री मोदी के निर्णयों का समर्थन :बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश ने किया प्रधानमंत्री मोदी के निर्णयों का समर्थन : बेदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि बराड़ा रोड फोर लेनिंग और विश्रामगृह के निर्माण कार्य जारों से चल रहा है। उन्होंने बताया कि 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीडब्लयूडी विश्राम गृह करीब 15 हजार स्कवेयर फुट में बनाया जाएगा। इसमें एक बड़ा हाल, प्रतिक्षालय, 4 बेडरूम व रसोई तथा शौचालय का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी तरह से बराड़ा रोड फोर लेंनिग के बाद यहां पर बाबा बंदा सिंह बहादुर स्वागत गेट का निर्माण किया जाएगा। अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत में राज्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्रांतिकारी निर्णयों का समर्थन किया है। चाहे वह जीएसटी की बात हो या फिर नोटबंदी की दोनों ही निर्णय ऐतिहासिक है और जनता व देश हित में है। राज्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के विधानसभा चुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी और वह भी हिमाचल में प्रचार करके लौटे हैं। राज्यमंत्री बेदी ने कहा कि 1000 दिनों के कार्यकाल में प्रदेश को हर तरह से सशक्त करने का काम कर किया है और भ्रष्टाचार को खत्म कर जनता को सुशासन प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में किसानों की जमकर अनदेखी की गई है और अब वही कांग्रेस किसान पंचायतें करके किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान हितैषी सरकार ने किसानों के लिए मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी की है और अब तक करीब 24 करोड़ की राशि मुआवजे के तौर बांटी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 229 करोड़ रुपये मुआवजा तथा 22 हजार 175 करोड़ के फसली ऋण किसानों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें