फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुंब उत्पादन कर कम लागत व कम समय में ले सकते है अच्दी आमदन : हरिओम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खुंब उत्पादन कर कम से कम लागत, समय व जमीन में अधिक आमदन की जा सकती है। यह कहना है कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. हरि ओम का। वे केंद्र की ओर से 4 सितंबर से चलाए जाने वाले खुंब उत्पादन शिविर की जानकारी दे रहे थे। केंद्र में ही आयोजित किए जाने वाले इस शिविर में खुंब को बढ़ावा देने व इसके उत्पादन के लिए तकनीकी जानकारी किसानों को दी जाएगी और यह शिविर 7 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसका अधिक से अधिक किसानों को फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने बताया कि छोटे किसान, बेरोजगार युवक व महिलाएं भी खुंब उत्पादन को अपनाकर अपना रोजगार बना सकते है। शिविर के आयोजक डॉ जेएन भाटिया ने कहा कि खुंब उत्पादन से जहां बेरोजगार युवाओं व छोटे किसानों को रोजगार बढ़ाने का जरिया मिलेगा वहीं कुपोषण जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लग पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें