कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों को सेटेलाइट के साथ-साथ कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। इन दोनों माध्यमों के जरिए जिले में अब तक 268 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है, इनमें से हरसेक सेटेलाइट से 91 और अन्य माध्यम से 177 सूचनाएं प्राप्त हुई है। इन 268 जगहों में 252 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही मिली है। अहम पहलू यह है कि फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 233 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और छह लाख रुपए का जुर्माना भी किया गया है। उपायुक्त ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर अपनी पैनी निगाहे रखेंगे और ऐसे लोगों के चालान कर उन पर जुर्माना लगाना भी सुनिश्चित करेंगे। संवाद