कुरुक्षेत्र (ब्यूरो)। डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से अंडर-19 और अंडर-16 के ट्रायल आयोजित किए गए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रभारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि डीएवी के जिले के अलग-अलग स्कूलों से लगभग 150 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। डीएवी स्कूल के ग्राउंड में सभी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस ट्रायल को दो भाग में विभाजित किया जिसमें सुबह 8 बजे से 12 बजे तक अंडर-16 के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेट किपिंग के ट्रायल दिए इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक अंडर-19 के खिलाड़ियों ने भी तीनों ही क्षेत्रों में अपना कौशल दिखाया।