फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू यूएसएम के 21 विद्यार्थियों का आईटी कंपनी इंडिया ट्रेनर्स में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट संस्थान के 21 विद्यार्थियों का चयन आईटी क्षेत्र की कंपनी इंडिया ट्रेनर्स में पांच लाख रुपये के पैकेज पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में अभिन्नव, अनिल जांगड़ा, दीपक, दीपांशु यादव, देवांशु, दिपांशु सिंगला आदि शामिल हैं। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि एक साथ 21 विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इंडिया ट्रेनर्स में चयन संस्थान के साथ-साथ विश्वविद्यालय के लिए बड़े गर्व का विषय है। वहीं यूएसएम के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल ने कहा कि यूएसएम हमेशा विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर बल देता रहा है जिसके परिणामस्वरूप एक साथ 21 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें