फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को निजी अस्पताल संचालक सहित 21 नये कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
21 new corona including private hospital operator infected on Monday
विज्ञापन
आज फिर कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 110 तक पहुंच गया है। वहीं, सोमवार को निजी अस्पताल के संचालक चिकित्सक सहित 21 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। वहीं, एक ही दिन में 32 मरीज ठीक होने पर अस्पताल से डिचार्ज कर दिया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि अब तक कुरुक्षेत्र से सात हजार 8 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। अभी तक लिए गए 131661 में से 123161 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिला सिविल सर्जन ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 21 नए केस सामने आएं है। वार्ड नंबर-2 से 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। 13 नवंबर को तबीयत बिगड़ने पर बुजुर्ग को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 7434 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। बताया कि 110 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है और अब कोरोना वायरस के 316 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें