फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि के महात्मा गांधी एआईएस कोचिंग संस्थान के 21 अभ्यर्थी एचसीएस बन करेंगे लोक सेवा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महात्मा गांधी ऑल इंडिया सर्विसेज कोचिंग संस्थान। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने एक बार फिर से अपने सामाजिक दायित्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का प्रमाण प्रस्तुत किया है। कुवि के महात्मा गांधी ऑल इंडिया सर्विसेज कोचिंग संस्थान द्वारा संचालित हरियाणा लोक सेवा आयोग मुख्य परीक्षा की तैयारी तथा मॉक इंटरव्यू कार्यक्रम के परिणामस्वरूप 21 विद्यार्थियों ने हरियाणा लोक सेवा आयोग में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कुवि परिसर में खुशी की लहर है और कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने भी बधाई दी और कहा यह संस्थान के सामर्थ्य और समर्पण का प्रमाण है कि हमारे विद्यार्थी इतनी बड़ी सफलता प्राप्त कर रहे हैं। यह न केवल विश्वविद्यालय के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने संस्थान के निदेशक, उपनिदेशक व संबंधित सभी शिक्षकों व विशेषज्ञों को इस सफलता के लिए प्रोत्साहित किया।
कुलसचिव प्रोफेसर संजीव शर्मा ने कहा कि हम समाज को वापस देने के सिद्धांत को अपनाते हुए अपने कैंपस और समाज दोनों में सहयोग कर रहे हैं। यह उपलब्धि इसी का नतीजा है। संस्थान के निदेशक प्रो. जोगिंदर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों के मैंस परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन में सहयोग देने वाले विशेषज्ञों में आरकेएसडी कॉलेज से रिटायर्ड विजय दत्त शर्मा, यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग से रिटायर्ड प्रो. दिनेश दधीचि, आईआईएचएस से रिचा भारद्वाज, और डॉ. कुलदीप मेंहदीरत्ता शामिल थे। उन्होंने कहा कि हम आगे भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें