फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमार, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-7 से 9
विज्ञापन

प्रतिबंधित व पुरानी दवाएं बेचने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा
- मेडिकल स्टोर संचालक को जारी किया कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी क्लीनिक में स्थित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की, जिससे क्लिनिक व स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि गुरुद्वारा छठी पातशाही के नजदीक एक क्लीनिक के मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित एवं एक्सपायर दवाइयां मरीजों को दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम करीब चार बजे तक चली। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रीतू मेहला ने बताया कि शिकायत के आधार पर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान कुछ दवाइयां मिली है। इन दवाइयों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक से दवाइयां संबंधित जरूरी दस्तावेज मांगें हैं। छापेमारी के दौरान कुछ मिली खामियों को लेकर संचालक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें